खबरें
प्रयागराज में संगम घाट के कीचड़ पर अखिलेश का तंज: 'भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल नहीं, भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा दल-दल'
छठ पूजा के दौरान प्रयागराज के संगम घाट पर कीचड़ में धंसते श्रद्धालुओं का वीडियो साझा कर अखिलेश यादव ने कहा कि 80 हज़ार करोड़ खर्च के बाद भी विश्वस्तरीय व्यवस्था का दावा कीचड़ में धंस गया, भाजपा भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा दल-दल है।