मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन, लखनऊ के सिविल अस्पताल में ली आखिरी सांस
समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का निधन हो गया है। 38 वर्षीय प्रतीक को लखनऊ के सिविल अस्पताल (Civil Hospital) लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
