खबरें
सपा मीडिया सेल: 'ठाकुर' लिखी कार से गुंडे आए, व्यक्ति को उठाकर पीटा और किडनैप किया; कानून-व्यवस्था पर हमला
सपा मीडिया सेल ने आरोप लगाया है कि 'ठाकुर' लिखी कार से गुंडे आए, एक व्यक्ति को जबरन उठाया, मारा-पीटा, तमंचे से जान से मारने की कोशिश की और किडनैप करके ले गए। सेल ने मुख्यमंत्री और भाजपा पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया। साथ में वीडियो भी जारी किया गया।