सपा मीडिया सेल: 'ठाकुर' लिखी कार से गुंडे आए, व्यक्ति को उठाकर पीटा और किडनैप किया; कानून-व्यवस्था पर हमला
“ठाकुर लिखी कार से गुंडे आए, जबरन एक व्यक्ति को उठाया, मारा पीटा, तमंचे से जान से मारने की कोशिश की और किडनैप करके ले गए”
उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि गुंडों ने ‘ठाकुर’ लिखी कार से एक व्यक्ति को उठाया, पीटा और किडनैप कर लिया। सेल ने लिखा, “यूपी में ठाकुरवादी गुंडाराज जिम्मेदार हैं ठाकुर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ।”
घटना का ब्योरा देते हुए कहा गया, “ठाकुर लिखी कार से गुंडे आए, जबरन एक व्यक्ति को उठाया, मारा पीटा, तमंचे से जान से मारने की कोशिश की और किडनैप करके ले गए।”
सेल का आरोप है, “ये ठाकुर आतंक के जनक, निर्माता, निर्देशक, अराजकता और अपराध के सरगना हैं खुद मुख्यमंत्री महोदय और भाजपा।”
सवाल करते हुए आगे लिखा गया, “किस मुंह से दूसरों पर झूठे इल्जाम लगाते हैं? जबकि सरेआम बहन बेटियां उठवाते हैं, सरेआम किडनैपिंग, अपराध करवाते हैं।”
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें