#सपा मीडिया सेल

खबरें

सपा: भाजपा शासित प्रदेशों में सस्ती क्वालिटी का मैटेरियल, पुल गिरने और महाभ्रष्टाचार का आरोप; कहा- जनता की जान से खिलवाड़

सपा मीडिया सेल ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासित सभी प्रदेशों के निर्माण कार्यों में सस्ती क्वालिटी का मैटेरियल इस्तेमाल हो रहा है। सेल ने पूछा, ऐसे में पुल गिरेंगे नहीं तो और क्या होगा? कहा गया, ये सरकारें महाभ्रष्टाचार करके जनता की जान के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।

खबरें

सपा मीडिया सेल: 'ठाकुर' लिखी कार से गुंडे आए, व्यक्ति को उठाकर पीटा और किडनैप किया; कानून-व्यवस्था पर हमला

सपा मीडिया सेल ने आरोप लगाया है कि 'ठाकुर' लिखी कार से गुंडे आए, एक व्यक्ति को जबरन उठाया, मारा-पीटा, तमंचे से जान से मारने की कोशिश की और किडनैप करके ले गए। सेल ने मुख्यमंत्री और भाजपा पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया। साथ में वीडियो भी जारी किया गया।

खबरें

सपा मीडिया सेल: अयोध्या मुकाबले के ऑनलाइन पोल में अखिलेश 66%, योगी 34%; कहा- भाजपा के 'पैड सर्वे' की पोल खुल गई

सपा मीडिया सेल ने अयोध्या में सीधे मुकाबले के एक ऑनलाइन पोल का परिणाम साझा किया, जिसमें अखिलेश यादव को 66 प्रतिशत और योगी आदित्यनाथ को 34 प्रतिशत वोट मिले। सेल ने कहा, भाजपा वाले पैड सर्वे करवाते हैं, लेकिन ये सर्वे प्री पेड मीडिया की आँखें खोलने वाला है।