सपा: विज्ञापनों में चमकते स्कूल, हकीकत में टाट-पट्टी और फर्श पर परीक्षा देते मासूम; शिक्षा मंत्री से माँगा जवाब
“विज्ञापनों में चमकते हुए स्कूल और हकीकत में ज़मीन पर बैठकर परीक्षा देते मासूम!”
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों की दो तस्वीरें एक साथ रखी हैं—एक विज्ञापनों वाली, दूसरी ज़मीन पर बैठकर परीक्षा देते बच्चों की। पार्टी ने लिखा, “विज्ञापनों में चमकते हुए स्कूल और हकीकत में ज़मीन पर बैठकर परीक्षा देते मासूम!”
आधिकारिक पोस्ट में कहा गया, “उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टाट-पट्टी और फर्श पर बैठकर परीक्षा देते मासूम बच्चों की यह तस्वीर डिजिटल इंडिया और 'कायाकल्प' के बड़े-बड़े दावों की पोल खोल रही है।”
पार्टी का सवाल है, “जब बुनियादी सुविधाएं ही नदारद हैं, तो विश्वगुरु बनने के सपने कैसे पूरे होंगे?”
और माँग साफ़ है, “शिक्षा मंत्री जी को इस बदहाली पर जवाब देना ही होगा।”
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें