अखिलेश यादव की मदद से प्रिंसी प्रजापति ने बर्कले यूनिवर्सिटी में पूरी की पढ़ाई, जताया आभार
विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले (UC Berkeley) से मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली प्रिंसी ने इस उपलब्धि के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दिल से आभार जताया है।
