अखिलेश यादव का बड़ा एलान: 2027 में सपा सरकार बनी तो गोमती रिवरफ्रंट पर लगेगी महाराजा बिजली पासी की सोने की प्रतिमा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यूपी में भ्रष्टाचार चरम पर है और भाजपा जनता को धोखा देने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार का सहारा ले रही है। मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आह्वान किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव पर ही लोकतंत्र का दारोमदार है, इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर भाजपा के षड्यंत्रों को विफल करने में जुट जाएं।

महाराजा बिजली पासी की लगेगी स्वर्ण प्रतिमा

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए एलान किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट पर महाराजा बिजली पासी की सोने की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सभी महापुरुषों को सम्मान दिया जाएगा और सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की जाएगी।

निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि एसआईआर (SIR) के मामलों में निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करें और बूथ स्तर पर मजबूती से डटे रहें।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का बड़ा एलान: 2027 में सपा सरकार बनी तो गोमती रिवरफ्रंट पर लगेगी महाराजा बिजली पासी की सोने की प्रतिमा

विफलता के कारण जाने वाली है भाजपा सरकार

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि जनता 2027 में भाजपा को हटाने का मन बना चुकी है। 2012 से 2017 के बीच सपा शासन में हुए विकास कार्यों को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। सपा आज संविधान और लोकतंत्र को बचाने की असली लड़ाई लड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *