गोरखपुर में CCTV से झूठ खुलने के बाद अखिलेश बोले- PDA कार्यकर्ताओं के घर-परिवार परेशान किये जा रहे हैं; मुख्यमंत्री अब दो-तीन महीनों के मेहमान

“हम अपने साहसी कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि वो इस जुल्म और नाइंसाफ़ी से डरें नहीं क्योंकि अब बस दो-तीन महीनों के मेहमान मुख्यमंत्री जी की शक्ति बची ही कितने दिनों की है।”

शेयर करें: WhatsApp X Facebook
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। साभार: एक्स/@samajwadiparty

गोरखपुर हादसे के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि सीसीटीवी से सच सामने आने के बाद मुख्यमंत्री बौखला गए हैं और PDA कार्यकर्ताओं के घर-परिवार को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने लिखा, “जब गोरखपुर में एक्सीडेंट में मारे गये एक बच्चे के संबंध में उप्र के मुख्यमंत्री द्वारा फैलाये गये झूठ का भंडाफोड़ सीसीटीवी के वीडियो से हो गया है तो अब वो बौखला गये हैं और पूरी दुनिया में बदनाम होने की हताशा से अब हमारे पीडीए कार्यकर्ताओं के घर-परिवार को परेशान कर रहे हैं।”

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, “हम अपने साहसी कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि वो इस जुल्म और नाइंसाफ़ी से डरें नहीं क्योंकि अब बस दो-तीन महीनों के मेहमान मुख्यमंत्री जी की शक्ति बची ही कितने दिनों की है। ये बुरी तरह हारकर हमेशा के लिए हटनेवाले हैं, इसीलिए हताशा में ऐसे उत्पीड़न पर उतारू हैं।”

शेयर करें: WhatsApp X Facebook