अखिलेश बोले- 'ये वीडियो गवाह है': हादसे के समय न रोड शो था न रैली, मुख्यमंत्री बिना सबूत आरोप लगा रहे हैं

“इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वहाँ न कोई रोड शो है न रैली जिस पर उप्र के मुख्यमंत्री जी दोष मढ़ रहे हैं।”

शेयर करें: WhatsApp X Facebook
गोरखपुर हादसे का सीसीटीवी फ्रेम, जिस पर अखिलेश यादव ने लिखा कि उस समय कोई रोड शो या रैली नहीं थी
अखिलेश यादव द्वारा जारी वीडियो का एक फ्रेम। साभार: एक्स/@yadavakhilesh

गोरखपुर हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आरोपों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने एक वीडियो जारी किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिखा, “ये वीडियो गवाह है कि गोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है और एक बेहद निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण भी।”

उन्होंने कहा, “इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वहाँ न कोई रोड शो है न रैली जिस पर उप्र के मुख्यमंत्री जी दोष मढ़ रहे हैं। इस हादसे पर सियासत का खेल खेलने से मृतक के शोक संतप्त परिवारवालों के साथ भी अन्याय हो रहा है।”

अखिलेश ने माँग की, “इस हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जाँच हो और सच को उजागर किया जाए।”

पारिवारिक शोक को राजनीति से ऊपर रखते हुए उन्होंने यह भी लिखा, “हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ़ राजनीति करते हैं, एक बच्चे के जाने का दुख परिवारवाले ही समझ सकते हैं।”

शेयर करें: WhatsApp X Facebook