गोरखपुर हादसे में बच्चे की मौत पर अखिलेश की संवेदना, परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन; राजनीति करने वालों को लखनऊ अग्निकांड याद दिलाया

“किसी मासूम की हादसे में हुई मृत्यु से हम सब आहत हैं और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते है और अपने लोगों से उस परिवार से मिलकर उनकी हर संभव सहायता करने के लिए कह चुके हैं।”

शेयर करें: WhatsApp X Facebook
गोरखपुर हादसे पर संवेदना जताते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। साभार: एक्स/@samajwadiparty

गोरखपुर में हुए सड़क हादसे में एक बच्चे की मृत्यु की ख़बर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने लिखा, “किसी मासूम की हादसे में हुई मृत्यु से हम सब आहत हैं और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते है और अपने लोगों से उस परिवार से मिलकर उनकी हर संभव सहायता करने के लिए कह चुके हैं।”

समाजवादी पार्टी ने भी आधिकारिक रूप से कहा, “गोरखपुर में दुर्घटनापूर्वक हुई बच्चे की मृत्यु पर गहरी संवेदना है, पीड़ित परिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।”

संवेदना के साथ अखिलेश ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को सियासी मुद्दा बना रहे हैं। उनके शब्द थे, “इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर राजनीति करनेवाले लोग याद रखें कि उन्होंने लखनऊ अग्निकांड में युवा मृतक की दुखी माँ के साथ कैसा दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धमकी दी थी। शोक का नाटक करनेवालों का स्वांग जनता समझ चुकी है।”

पार्टी ने यह भी साफ़ किया कि यह सड़क दुर्घटना किसी रोड शो या रैली के दौरान नहीं हुई, घटना उसके बाद की है। उसके शब्दों में, “भाजपा के लोगों को किसी दुर्घटना और बच्चे की मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।”

शेयर करें: WhatsApp X Facebook