अखिलेश बोले- 'ये तो इतने प्रभावहीन हो चुके हैं...'; राम मंदिर चोरी पर झूठी क्लीन चिट और काशी में अहिल्याबाई की प्रतिमा के अपमान का आरोप
“ये तो इतने प्रभावहीन हो चुके हैं कि भगवान राम और भगवान कृष्ण को अपशब्द कहनेवालों दूसरे राज्यों से आये हुए एक दुष्मुखी के कार्यक्रम तक नहीं रुकवा पा रहे हैं, उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई करना तो बहुत दूर की बात है।”
मुख्यमंत्री की स्थिति पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा, “ये तो इतने प्रभावहीन हो चुके हैं कि भगवान राम और भगवान कृष्ण को अपशब्द कहनेवालों दूसरे राज्यों से आये हुए एक दुष्मुखी के कार्यक्रम तक नहीं रुकवा पा रहे हैं, उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई करना तो बहुत दूर की बात है। ये तो किसी के ‘लघु-बंधु’ के सामने इतने नतमस्तक हैं कि उनके किसी अगले कार्यक्रम में दंडवत् प्रणाम करते न मिल जाएं। कोई बाहर से आकर इनको मंचों से सरेआम चुनौती-सी दे रहा है लेकिन ये बेचारे किसी बलहीन जैसे लाचार-असहाय हो गये हैं;”
यह भी पढ़ें
धर्म और आस्था से जुड़े मामलों का भी उन्होंने ज़िक्र किया, “धर्म-प्रधान लोग अयोध्या के राम मंदिर में चोरी करनेवालों को बचाने के लिए, इनके द्वारा झूठी क्लीन चिट दिये जाने के कारण इनके इस अधर्मी व्यवहार से बेहद निराश-ख़फ़ा हैं; साथ ही काशी में राजमाता देवी अहिल्याबाई जी की शिवलिंग हाथ में ली हुई प्रतिमा के अपमान व मणिकर्णिका घाट के पौराणिक महत्व पर चोट करने व महाकुंभ में शंकराचार्य जी और बटुक के अपमान तथा महाकुंभ के महा-भ्रष्टाचार व महाकुंभ में इनकी दुर्व्यवस्था के कारण मारे गये लोगों के मामले में झूठ बोलने से भी आक्रोशित हैं… मृतकों के बारे में झूठ बोलने की इनकी आदत बहुत पुरानी है…”
अंत में अखिलेश ने लिखा, “अब इनका साथ देने के लिए बचा ही कौन है सिवाय 2 करोड़ से भी अधिक के प्रतिदिन के झूठे प्रचार के। ये अपनों के ही निशाने पर हैं और जनता द्वारा पूरी तरह बहिष्कृत किये जा चुके हैं।” और आगे कहा, “बेहद कमज़ोर हो चुके ये मुख्यमंत्री जी जाते-जाते अब लोगों को सता रहे हैं। इसका मतलब साफ़ है कि अपने झूठ पकड़े जाने की खिसियाहट मिटा रहे हैं और वो हमेशा के लिए जा रहे हैं, साथ ही भविष्य में अपने किये की सज़ा पाने के बारे में सोच-सोचकर घबरा रहे हैं।”
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें