अखिलेश यादव का बड़ा विजन: ‘हेल्दी इंडिया’ सिर्फ एक स्लोगन नहीं, बल्कि मिशन होना चाहिए
वनेश्वर में आयोजित ‘Vision India P.D.A.’ समिट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने होलिस्टिक हेल्थ (Holistic Health) पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य पर खर्च को ‘खर्च’ नहीं बल्कि ‘निवेश’ (Investment) माना जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने अपनी सरकार के समय शुरू की गई 108 एम्बुलेंस सेवा और मुफ्त इलाज की योजनाओं का भी जिक्र किया।
