यूपी: वोटर लिस्ट से नाम काटने का ‘खेल’? सपा ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर भाजपा पर वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। सपा का दावा है कि फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर PDA और अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। फतेहपुर, अमेठी और मथुरा समेत कई जिलों की शिकायत दर्ज कराई गई है।
