सपा का हमला: 'जो पंचायत का चुनाव तक नहीं करवा पा रहे, वो एक देश एक चुनाव का राग अलाप रहे हैं'; कहा- ये खौफ है हारने का
“जो लोग पंचायत का चुनाव तक नहीं करवा पा रहे हैं वो लोग एक देश एक चुनाव का राग अलाप रहे हैं?”
पंचायत चुनाव टालने और ‘एक देश एक चुनाव’ के शोर के बीच समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने सरकार पर हमला बोला है। लिखा गया, “ये खौफ है हारने का, ये डर है जमीन खिसक जाने का।”
मीडिया सेल का सवाल सीधा है, “जो लोग पंचायत का चुनाव तक नहीं करवा पा रहे हैं वो लोग एक देश एक चुनाव का राग अलाप रहे हैं?”
यह भी पढ़ें
पार्टी का आरोप है कि असली वजह हार का डर है, “इन्हें डर है कि पंचायत में हार जाएंगे तो पोल खुल जाएगी और पोल खुल जाएगी तो विधानसभा में साफ हो जाएंगे।”
पोस्ट का अंत एक वाक्य में हुआ, “डर अच्छा है।”
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें