गोरखपुर हादसे पर सपा का पलटवार: 2024 में अर्जुनगंज में CM की फ्लीट ने आधा दर्जन से अधिक को कुचल दिया, तब हत्या थी या दुर्घटना?; मुख्यमंत्री पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की माँग

“लेकिन ये ये नहीं बताएंगे कि 2024 में अर्जुनगंज में इनकी फ्लीट ने सरेआम सरेशाम आधा दर्जन से अधिक को कुचलकर मार डाला था, वो हत्या थी या दुर्घटना?”

शेयर करें: WhatsApp X Facebook
कैमरे के सामने बयान देते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिस पर सपा मीडिया सेल ने ऐक्टिंग बताया
कैमरे के सामने बयान देते मुख्यमंत्री। साभार: एक्स/@mediacellsp

गोरखपुर हादसे के बाद कैमरे के सामने दिए गए मुख्यमंत्री के बयान पर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने सीधा पलटवार किया है। पोस्ट की शुरुआत इन शब्दों से हुई, “लाइट, कैमरा, ऐक्शन ऐक्टिंग जबरदस्त।” आगे लिखा गया, “कैमरे की तरफ एक नजर और फिर डायलॉग डिलीवरी करते मुख्यमंत्री महोदय।”

इसके बाद मीडिया सेल ने 2024 के अर्जुनगंज हादसे का ज़िक्र किया, “लेकिन ये ये नहीं बताएंगे कि 2024 में अर्जुनगंज में इनकी फ्लीट ने सरेआम सरेशाम आधा दर्जन से अधिक को कुचलकर मार डाला था, वो हत्या थी या दुर्घटना?”

पार्टी का आरोप है, “सबसे बड़ी बात ये कि ये महोदय उस फ्लीट में मौजूद थे और मौके से घायलों को तड़पता और मृतकों की लाशों को छोड़कर भाग गए थे, रुककर किसी का हाल तक नहीं लिया।” मीडिया सेल के मुताबिक बाद में पुलिस घायलों और मृतकों को “कूड़े की तरह एक ही गाड़ी में भरकर” उठा ले गई, कितने लोग मरे इसकी संख्या छिपाई गई और छिपाए गए मृतकों की लाशें कहाँ ठिकाने लगाई गईं, यह भी किसी को नहीं पता। सवाल किया गया, “ये महोदय किस मुंह से बातें कर रहे?”

उसी सुबह जारी एक और पोस्ट में मीडिया सेल ने लिखा, “मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।” साथ ही कहा, “ये सरासर हत्या है, ये सरासर भ्रष्टाचार है, ये सरासर उत्तर प्रदेश की जनता के साथ धोखा है।”

शेयर करें: WhatsApp X Facebook